फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आकाश आनंद ने राहुल-अखिलेश को कहा 'अंकल', अखिलेश का पलटवार- हमसे कुछ न कहलवाओ तो अच्छा..

Wed, 12 Aug 2026 02:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: बसपा नेता आकाश आनंद द्वारा राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अंकल कहकर संबोधित किया गया है। इस पर अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
आकाश और अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान बहुजन समाज पार्टी  के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों को 'अंकल' कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन


30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को अंकल ही कहेगा
अखिलेश यादव द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को 'बुआ' कहे जाने के संदर्भ में जब आकाश आनंद से सवाल उठा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अखिलेश यादव को भैया नहीं मानेंगे। वह उन्हें अंकल ही कहेंगे। 

कांग्रेस और बीजेपी को बताया 'एक ही सिक्के के दो पहलू'
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि "राहुल अंकल" अक्सर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलित अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहाँ भी वही नीतियाँ लागू हैं जिनका वे विरोध करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता के लिए कांग्रेस और भाजपा में कोई खास फर्क नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

बसपा नेता आकाश आनंद के सपा अध्यक्ष को अंकल कहे जाने के सवाल अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है। हमसे कुछ न कहलवाओ। हमारे संबंध बहुतों से अच्छे से रहे हैं। मुकाबला उनसे हैं जो दिल्ली और यूपी में बैठे हैं।

संसद में चर्चा से भाग रही है सरकार : अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है। भाजपा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है। सरकार चर्चा से भाग रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा-परीक्षा और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए है। हम लोग चाहते है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा हो। सरकार दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दे। अखिलेश ने मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के संगी-साथी अंडरग्राउंड और गैर पंजीकृत लोगों के तार शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़े है।

उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि अयोध्या में राम धन की लूट हुई। पैसे बोरे भरकर बाहर गए। कंडों में पैसे निकले। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। आरक्षण की लूट हो गई। नौजवानों को नौकरी व रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें