फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: फायरिंग में एक परिवार के तीन की मौत, राहुल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हुआ; अखिलेश का बड़ा आरोप

Mon, 26 Oct 2026 05:37 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

अमित शाह पर टिप्पणी का मामला: साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

अमित शाह पर टिप्पणी का मामला, साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी

राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट से आज बरी हो गए। उन पर अमित शाह पर टिप्पणी करने का आरोप था। यह मामला 2018 से चल रहा था। राहुल इस मामले में पहले भी कोर्ट में पेश हो चुके थे। सोमवार को वह कोर्ट परिसर में 11 बजकर 19 मिनट में दाखिल हुए। 11 बजकर 33 मिनट में वह कोर्ट से बाहर आ गए। कोर्ट के अंदर लगभग दस मिनट में जज ने पूरे मामले को बताते हुए यह जानकारी भी दी कि उन्हें क्यों बरी किया गया। पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे राहुल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हुआ 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 26 अक्टूबर को सुल्तानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की जांच के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गठित यह टीम हादसे के कारणों, परिस्थितियों और सुरक्षा में किसी संभावित चूक की पड़ताल करेगी। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश बोले- जॉइनिंग से पूरब-पश्चिम हिल गया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं का स्वागत किया। पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, कुशाग्र शाक्य, विनोद शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल समेत कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश यादव ने कहा कि नई जॉइनिंग से पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक हलचल हुई है। उन्होंने नए साथियों को पीडीए का पिलर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत बड़ी होने जा रही है। दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जिनके साथ दारा होंगे, अखाड़ा वही जीतेंगे।” उन्होंने राम नाम का जिक्र करते हुए कहा, “जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके बन जाएंगे सब काम। पढ़ें पूरी खबर
 

लखनऊ में तीन लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में बाउंड्री वॉल के विवाद में दिन-दहाड़े फायरिंग, पिता-पुत्र और उनके रिश्तेदार की मौत 

सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद बरगद के पेड़ के पास बन रही बाउंड्री वॉल को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि, पुलिस के अनुसार, कहासुनी की वजह गाड़ी खड़ी करने का विवाद भी बताई गई है। घटना में जान गंवाने वालों में शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और शिवाजी के भाई शंभू तिवारी बताए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

छह सेकंड में मौत, होटल के कमरे में घुसते ही गेट पर गिरी नवविवाहिता

झांसी के प्रेमनगर के नैनागढ़ की रहने वाली मुस्कान (27) की रविवार शाम सीपरी बाजार स्थित होटल ऋषभ में कमरे के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। चार माह पहले उसकी विदिशा निवासी नीलेश से शादी हुई थी। नीलेश बैंक मैनेजर है। पिछले दो दिन से दंपती होटल में ठहरा हुआ था। रविवार को चेक आउट के बाद यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें