फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: 'लोला' पर पुलिस मेहरबान, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा बसपा से आउट; लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की सच्चाई

Thu, 13 Aug 2026 05:35 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का हाल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का बुरा हाल, तस्वीरों में देखिए पूरी हकीकत

टोल शुल्क के लिहाज से देश के सबसे महंगे एक्सप्रेसवे में शामिल कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था। उद्घाटन का एक महीना पूरा होने पर अमर उजाला ने एक्सप्रेसवे की लाइव पड़ताल की तो सड़क की गुणवत्ता और निर्माण की तैयारियों पर कई सवाल खड़े होते दिखाई दिए। 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के करीब 45 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड हिस्से में छोटे बड़े 64 गड्ढे मिले। पढ़ें पूरी खबर

बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

अंटू मिश्रा को बसपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, पूर्व मंत्री बोले- समय आने पर रखूंगा अपनी बात

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। बसपा सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ 'अंटू मिश्रा' को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अंटू मिश्रा का निष्कासन एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

यूपी के प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में आयोजित महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए यूपी सरकार पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दावा किया गया था कि 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 65 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।

आयोजन की समाप्ति को लेकर तत्कालीन डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा था कि 45 दिनों में प्रयागराज में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, हमने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से एक अभूतपूर्व मॉडल प्रस्तुत किया। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में 1 साल बाद पकड़ी गई लोला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पुलिस का खेल, चार्जशीट से बाहर कर दिया था आरोपी डॉक्टर का नाम, लोला की प्लास्टिक सर्जरी की थी

स्थानीय पुलिस, प्रशासन या फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को बिना सूचना दिए लोला की प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टर विवेक गुप्ता पर पुलिस ने मेहरबानी दिखाई। जून 2025 में दर्ज एफआईआर में आरोपी डॉक्टर का भी नाम था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पुलिस ने विवेचना में डॉ. विवेक का नाम हटा दिया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मृत पड़े पिता के शरीर से बेटे ने लगवाया अंगूठा

लखनऊ में रहीमाबाद के खड़ौहा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता की मौत के बाद जहां घर में मातम पसरा था, वहीं उनका एकलौता बेटा जमीन के लालच में मृत शरीर के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवाता रहा। इस दौरान वह अपने चचेरे भाई की मदद लेता रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चोरी से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा क्षेत्र में है। पढ़ें पूरी खबर   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें