फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अवैध का नोटिस, पगड़ी से मुंह दबाकर मर्डर; डिप्टी सीएम के घर पर जलभराव

Thu, 18 Jun 2026 05:42 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

माफिया मुख्तार की जमीन पर बने फ्लैट्स पर 'अवैध' का नोटिस। - फोटो : अमर उजाला

मुख्तार की जमीन पर बने योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अवैध का नोटिस

राजधानी लखनऊ के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी की जमीन पर एलडीए ने भवन बनाया है। यह सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। लेकिन, अब इसमें जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है। इन भवनों में सिंचाई विभाग ने नोटिस लगा दिया है। इसमें लिखा कि ये भवन अवैध रूप से बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार - फोटो : अमर उजाला

सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर लगातार सपा में टूट का दावा कर रहे हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उन पर तीखा पलटवार किया है। पढ़ें पूरी खबर

Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राम मंदिर चंदे पर डाका, 11 माह में 83 करोड़ का दान

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान राशि में गड़बड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की चर्चा तेज होती जा रही है। जांच के तीसरे दिन एसआईटी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उसकी पड़ताल केवल धनराशि के कथित गबन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रशासनिक, प्रबंधकीय और निगरानी तंत्र की गहन समीक्षा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

केशव मौर्य के घर भरा नाले का गंदा पानी। - फोटो : आर्काइव।

जनता तो जनता डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी परेशान, घर में भरा नाले का गंदा पानी

राजधानी लखनऊ में बारिश से पहले ही नाला चोक होने के कारण पिछले पांच दिन में दो बार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास के अंदर गंदा पानी भर चुका है। शिकायत के बाद भी समस्या का पूरी तरह निदान न होने से वह नाराज हैं। इस बाबत उनके कार्यालय ने पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है। पढ़ें पूरी खबर

CM Yogi In Kanpur - फोटो : amar ujala

प्राकृतिक खेती ही विकसित भारत की नींव, CM योगी ने रसायनों के दुष्प्रभावों से किया आगाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब दुनिया वैश्विक ऊर्जा संकट और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही थी, तब भारत मजबूती के साथ खड़ा रहा। अनेक देशों में महंगाई बेकाबू हुई, लेकिन भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हालात को नियंत्रित रखा और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए। पढ़ें पूरी खबर

meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पगड़ी से मुंह दबाया, हाथ की नस काट रेता गला

मेरठ में एरिया बैंक मैनेजर अर्पित पाराशर ने अपनी प्रेमिका के मासूम बेटे की हत्या कर दी है। उसने घड़ी दिलाने का झांसा देकर अंगदवीर को अगवा किया था। यह वारदात राज खुलने के डर से की गई। रविवार को अंगदवीर ने अर्पित को अपनी मां गुरप्रीत कौर के साथ घर में देख लिया था। आरोपी अर्पित को डर था कि मासूम यह बात अपनी दादी या पिता को बता देगा। इसी डर से उसने अंगदवीर को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

पीड़ित युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

'शादी करा दीजिए साहब', युवक की गुहार सुनकर अधिकारी भी चौंके

ललितपुर में जिलाधिकारी की जनसुनवाई में बुधवार को एक अनोखा मामला सामने आया। थाना बानपुर क्षेत्र के एक युवक ने जिलाधिकारी से शादी के लिए लड़की और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंप दिया। युवक की मांग सुनकर कुछ देर के लिए अधिकारी भी हैरान रह गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें