बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर टूटी आफत
वृंदावन में मंगलवार शाम छह बजे से जैसे ही मोबाइल फोन पर आंधी-बारिश का अलर्ट मैसेज आया तो मनीष गोस्वामी के घर बैठे अलीगढ़ के लक्ष्मीनारायण और उनके परिजन मौसम की बात ही कर रहे थे। तभी तेज आंधी शुरू हो गई और वह बाहर उठकर देखने चले गए। अचानक तेज आवाज आई और चीखपुकार मच गई। परिजन ने बाहर आकर देखा तो वह सड़क पर बेहोश पड़े हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर
सात KG सोना, एक KG चांदी, 12 करोड़ की चोरी, नेपाल के पति-पत्नी और साली की कहानी
तेलंगाना के एक बड़े व्यापारी के यहां से सोना-चांदी और गहने चुराकर भाग रहे नेपाल के एक शख्स को पत्नी और साली के साथ बिलासपुर थाने की पुलिस और एसओजी ने दबोच लिया। इनकी गिरफ्तारी उत्तराखंड बॉर्डर के पास से गुजरती एक बस से की गई। पुलिस के मुताबिक इनके पास से सात किलो सोने, एक किलो चांदी के जेवर, सोने-चांदी के बिस्कुट और सिक्के मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ रुपये है। मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान तेलंगाना पुलिस भी स्थानीय टीम के साथ थी।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी में 25 सेकंड में कत्लेआम का Video, व्यापारी और बेटे का गोली मारकर कत्ल
बागपत के बड़ौत में मंगलवार शाम को लगभग पौने छह बजे टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है।
हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।
पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी बोले- किसी मामले को तीन माह से अधिक समय तक लंबित न रखें
आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई को और अधिक प्रभावी, त्वरित और परिणामोन्मुख बनाने के लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) को आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ जांच प्रणाली और प्रभावी अनुश्रवण तंत्र से सशक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईओडब्ल्यू की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित जांच, प्रभावी कार्रवाई और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी में डॉक्टरों की कमी।
- फोटो : अमर उजाला।
पांच लाख रुपए प्रतिमाह वेतन के बाद भी नहीं टिक रहे हैं डॉक्टर, 40 फीसदी पद हैं खाली
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के करीब 40 फीसदी पद खाली हैं। इन पदों के सापेक्ष वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अलग- अलग तरीके से डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। साथ ही अब भर्ती के लिए नया बोर्ड भी बनाया जा रहा है। प्रदेश में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के करीब 18,500 पद हैं। इसमें करीब 11 हजार कार्यरत हैं, जबकि 7,500 पद खाली चल रहे हैं। करीब 2500 विशेषज्ञों के लिए भर्ती प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भी भेजा गया है। ग्रामीण इलाके में विशेषज्ञों की कमी का ग्राफ करीब 70 फीसदी तक है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मोदी के 12 साल पूरे, पंकज चौधरी हनुमान सेतु पहुंचे; भाजपा नेताओं ने मंदिरों में टेका माथा
केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संचालित अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा के किसी एक मंदिर में पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मोदी की लंबी उम्र की कामना की।
पढ़ें पूरी खबर