फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन बने अटल विवि के कुलपति

विज्ञापन
मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन।
विज्ञापन
लखनऊ। मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन को अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया। डॉ. अमित कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए पद पर रहेंगे।
विज्ञापन

कुलपति पद के लिए अंतिम साक्षात्कार 19 जनवरी को हुआ था। पूर्व कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा का कार्यकाल करीब चार महीने पूरा हो चुका है। नए कुलपति की नियुक्ति तक वह राज्यपाल के निर्देश पर कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और पीडियाट्रिक्स में एमडी की उपाधि हासिल की। वह सेना के शोध, शिक्षण और प्रबंध संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर के कॉलेज के कमांडेंट के तौर पर वर्ष 2023-24 में तैनात रहे हैं। डॉ. देवगन ने अगले सप्ताह कार्यभार ग्रहण करने की बात कही है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी के बाद वह राजधानी में कुलपति बनने वाले सेना के दूसरे डॉक्टर बन गए हैं।
विज्ञापन






ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेडिकल व्यवस्था के प्रमुख थे डॉ. देवगन

अमर उजाला से हुई बातचीत में विश्वविद्यालय को गुणवत्ता के शिखर पर पहुंचाने की कही बात

माई सिटी रिपोर्टर



लखनऊ। मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने भारतीय सेना में कई अहम जिम्मेदारी संभाली हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भी उनकी बड़ी भूमिका थी। इसमें वह मेडिकल व्यवस्था के प्रमुख थे।

अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका मुख्य मकसद अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि को गुणवत्ता में शिखर पर पहुंचाना है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानकों का पालन करके वे ऐसे चिकित्साकर्मी तैयार करना चाहते हैं, जो हर जगह अलग छाप छोड़ें।



केजीएमयू में सेवा देंगे प्रो. संजीव मिश्रा

अटल विवि में कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. संजीव मिश्रा अब मूल संस्थान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सेवाएं देंगे। प्रो. मिश्रा मूल रूप से सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के हैं। कैंसर के इलाज के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें