फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कदम दूर 41 हजार पदों पर सिपाही भर्ती!

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में 41,600 पदों पर हो रही सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार सभी रेंज मुख्यालयों पर होने वाली इस परीक्षा में 3.51 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ, वाराणसी, गोंडा, गोरखपुर, फैजाबाद, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बांदा और बस्ती के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। प्रवेश पत्र 7 दिसंबर को प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड यहां से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते अक्तूबर में इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट हो चुका है। फिजिकल टेस्ट में जो लोग मानकों के अनुरूप परफॉर्म नहीं कर पाए थे, उन्हें इस परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, जो लोग मुख्य लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें बस ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लेना होगा। फिर फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आए थे 22 लाख आवेदन

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेशपत्र भेजे जा रहे हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर भी 29 सितंबर से प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए गए थे। जिन अभ्यर्थियों को किन्हीं कारणों से प्रवेशपत्र न मिल पाएं, वे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतल‌ब है कि यूपी पुलिस में 41,610 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 29 जुलाई को घोषित कर दिया गया था। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी थी कि परीक्षा में कुल 4,30,879 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।

दरअसल, कुल 22,24,687 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद 21,62,379 को कॉल लेटर भेजे गए थे। प्रा‌रंभिक लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2013 को यूपी के 75 जिलों के 4236 ‌केंद्रों पर करवाई गई थी।

इस परीक्षा में 17,89,985 लोगों ने भाग लिया था। इनकी ओएमआर शीट वेबसाइट पर डाल दी गई थी। बाकी सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें