फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती को गोली मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Fri, 11 Apr 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवती को गोली मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा इलाके में बुधवार रात युवती अंशिका को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी पड़ोसी सतीश यादव को बृहस्पतिवार रात पारा ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। वहीं, अंशिका की मां अशोक कुमारी की तहरीर पर सतीश यादव, उसके भाई संदीप यादव, पिता राम सिंह, मां कमलेशा, रिश्तेदार काकोरी निवासी प्रदीप यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी सतीश की गिरफ्तारी के लिए टीम ने कई जगह दबिश दी और रात करीब दस बजे पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके परिवार के अन्य नामजद लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्राॅमा में भर्ती अंशिका की हालत स्थिर बनी हुई है।

आरोप : रिश्ते से मना करने पर रंजिश रखे था आरोपी

अशोक कुमारी के अनुसार, कमलेशा नवरात्र पर बेटे संदीप यादव का रिश्ता उनकी बेटी अंशिका के लिए लाई थीं, पर उन्होंने मना कर दिया था। इस पर कमलेशा ने धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात आरोपी उनके घर आ धमके और बात करने का दबाव बनाने लगे। अशोक कुमारी ने मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। अंशिका ने विरोध किया तो सतीश ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें