फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 लाख के जेवर चुराने की आरोपी नौकरानी गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर से 40 लाख के जेवर चुराने की आरोपी नौकरानी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी बहराइच के कैसरगंज निवासी चंदा है। इसके खिलाफ गोमतीनगर विस्तार निवासी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रवीश कुमार त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 11 से 17 मार्च तक वह परिवार के साथ उज्जैन गए थे। घर की देखभाल चार वर्ष से काम कर रही चंदा कर रही थी। उनका आरोप था कि परिवार के बाहर जाने पर उसने 40 लाख के जेवर चुरा लिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। टीम ने आरोपी को सोमवार की दोपहर एसएसबी बिल्डिंग के पास बने अंडरपास के नीचे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें