विशाल खंड गोमतीनगर स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में मंगलवार से
संस्कृत विद्वानों का जमावड़ा लगेगा। ये विद्वान संस्थान में ‘संस्कृत
दिवस’ पर शुरू हो रहे चार दिवसीय महोत्सव में शामिल होंगे।
संस्थान के
प्राचार्य प्रो. अर्कनाथ चौधरी ने बताया कि महोत्सव में संस्कृत के कवि व
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व कुलपति अभिराज
राजेन्द्र मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में व्याख्यान देंगे।
इसके अलावा
राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सत्यदेव मिश्र और
डॉ. भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में संस्कृत विभाग के
पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश चंद्र झा अलंकार व काव्यशास्त्र पर व्याख्यान
देंगे।