फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाशः चेन लुटेरे को पकड़कर महिला कांस्टेबल ने की जमकर धुनाई

Sat, 16 Apr 2016 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांस्टेबल ने की चेन स्नेचर की जमकर धुनाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वीमेन पॉवर लाइन-1090 में तैनात महिला कांस्टेबल अनुराधा ने साहस दिखाते हुए चेन लुटेरे को पकड़ कर पहले तो खूब धुनाई की और अपनी चेन बरामद की। इसके बाद उसे गोमतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए चेन स्नैचर ने पूछताछ में तीन वारदत के साथ-साथ अपने साथी व लूट का माल खरीदने वाले का नाम भी कुबूला। पुलिस ने उन दोनों को भी पकड़ लिया है। महिला सिपाही की बहादुरी व सूझबूझ की पुलिस अफसरों ने तारीफ की है। 

सीओ डब्ल्यूपीएल बबिता सिंह ने बताया कि वीमेन पॉवर लाइन-1090 पर तैनात कांस्टेबल अनुराधा सिंह शुक्रवार सुबह 7 बजे ड्यूटी खत्म करके गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित अपने घर लौट रही थी। 
विज्ञापन


सीएमएस के पास टैंपो से उतर कर पैदल घर की तरफ बढ़ी थी कि स्कूटी सवार बदमाश ने एक मकान का पता पूछने के बहाने उसे रोका और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। अचानक हमले से लड़खड़ाई अनुराधा के संभलने से पहले बदमाश ने स्कूटी तेज रफ्तार से दौड़ा दी।
विज्ञापन

चेन स्नेचर को किया पुलिस के हवाले

क्राइम - फोटो : demo pic
अनुराधा उसके पीछे दौड़ी। इस बीच एक न्यूज चैनल के ऑफिस के  पास सामने से गाड़ी आ जाने पर बदमाश ने स्कूटी में ब्रेक लगाया और अनुराधा ने उसे धर-दबोचा। राहगीरों की मदद से उसकी पिटाई करने के साथ पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की।

इलाके में गश्त कर रहे गोमतीनगर थाने के कांस्टेबल अबीदुर्रहमान व कुलदीप नारायण सिंह जीप लेकर मौके पर पहुंचे। अनुराधा ने हत्थे चढ़े बदमाश को पुलिसकर्मियों को सौंपते हुए अपनी चेन बरामद की।

पकड़े गए बदमाश की पहचान हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित व्यवसायी कृष्णचंद्र सेठ के बेटे ऋषि सेठ के रूप में हुई। अनुराधा ने बताया कि उसकी शादी के मौके पर मां ने उसके पति को सोने की चेन भेंट की थी। उसे सेफ के लॉकर में रखती थी लेकिन शुक्रवार को गोरखपुर स्थित अपनी ससुराल जाना था। इसके चलते बृहस्पतिवार को उसने चेन गले में डाल ली थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें