फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत परमहंस दास की सुनवाई टली, फिर 14 दिन के लिए भेजे गए जेल, भाजपा व केंद्र पर भड़के

Mon, 17 Dec 2018 06:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महंत परमहंस दास (बीच में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छह दिसंबर से पहले मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश न लाने पर आत्मदाह करने की धमकी देने के मामले में जेल में निरुद्ध महंत परमहंस दास की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इसमें अगली पेशी 20 दिसंबर नियत की गई है। महंत परमहंस दास को सुल्तानपुर जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


फौजदारी के अधिवक्ता विकास कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि महंत परमहंस दास की जमानत पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वरुण मोहित निगम ने पिछली पेशी पर जमानत पर सुनवाई के लिए कोतवाली से मामले की केस डायरी तलब की थी। लेकिन विवेचक के छुट्टी पर होने के कारण कोतवाली से न तो आख्या आ सकी और ना ही केस डायरी। इसलिए मामले में सुनवाई टाल दी गई।

महंत परमहंस दास की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि सोमवार को पूरी हो रही थी, इसलिए उन्हें सुल्तानपुर जेल से लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शीर्ष नेताओं के इशारे पर हुई मेरी गिरफ्तारी : परमहंस

सुल्तानपुर कारागार से पेशी पर आए स्वामी परमहंस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे मेरी  गिरफ्तारी हुई है। मेरे साथ हुए कृत्य का परिणाम पांच राज्यों में भाजपा की हार के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले मंदिर निर्माण नहीं शुरू हुआ तो 2019 में भाजपा मुक्त भारत होगा। मुझे जेल भेज कर बीजेपी ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की  सरकार रहते संत धर्माचार्य जेल में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें