फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एलओसी से सिर्फ 30 किमी दूर है काली मंदिर... महंत बोले- हमें पाक के हमले का डर नहीं...सेना पर पूरा भरोसा

Fri, 09 May 2025 10:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

अमृतसर के काली मंदिर के महंत ने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान के हर हमले का जवाब दे रही है। हमें सेना पर पूरा भरोसा है। लोग ब्लैक आउट का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वामी गिरिजा शरण अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों को नाकाम करने वाली इंडियन आर्मी व हमारे देश के नेतृत्व के प्रति पाकिस्तान की सीमावर्ती इलाके के लोगों में कितना भरोसा है, इसका अंदाजा अमृतसर के दुर्गियाणा काली मंदिर के महंत स्वामी गिरिजा शरण अवस्थी की बातों से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


शहर में पूर्व विधायक स्वर्गीय राम नरेश रावत की पुत्री पल्लवी के विवाह समारोह में बृहस्पतिवार की रात स्वामी गिरजा शरण आए हुए थे, लेकिन वह अपने मोबाइल पर अमृतसर व अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी व उसके जवाब में हिंदुस्तान की आर्मी द्वारा पाकिस्तान के लाहौर व अन्य स्थानों पर हो रही सैन्य कार्रवाई के बारे में देख रहे थे। एलओसी से मात्र 30 किलो मीटर अमृतसर के हकीमा गेट के पास इनका मंदिर है।

ये भी पढ़ें - प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, एक साथ दो आईएएस और 18 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, पढ़िए लिस्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की नागरिकता मामले में एक नई याचिका दाखिल, फैसला होने तक विदेश यात्रा रोकने की मांग
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिर के आसपास भी गोले आकर गिरे मगर कोई हताहत नहीं हुआ। ब्लैक आउट का पालन लोग कर रहे हैं। मंदिर में पूरा परिवार है, पुत्र पूरी तरह मुश्तैद है। जरूर पड़ी तो आर्मी के साथ युद्ध में भी जाएगा। स्वामी जी के चेहरे पर पाकिस्तानी हमलों की कोई शिकन नहीं दिखी, बल्कि चेहरे पर और भी चमक थी, बोले कि प्रधानमंत्री मोदी व इंडियम आर्मी पर भरोसा है। मोदी ने आर्मी को छूट दी है, पाकिस्तान के एक गोले का जवाब 10-10 राकेट से दिया जा रहा है।

उन्होंने पूरे देश के लोगों को आर्मी का हौसला बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अब समय पाकिस्तान को सबक सिखाने का है। अमृतसर के लोग भारतीय सेना के साथ हैं, वहां का हर नौजवान सैनिकों के साथ लड़ने को तैयार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें