फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में अब कोई रोड़ा नहीं, जल्द ही टेंट से आजाद होंगे रामलला: महंत नृत्यगोपाल दास

Tue, 03 Mar 2020 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार सोमवार की देर शाम अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर उनके आश्रम मणिराम दास छावनी में संत धर्माचार्य एवं शिष्य भक्तों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन


बताते चलें कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में 19 फरवरी को उन्हें ट्रस्टियों द्वारा ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया था। अध्यक्ष बनने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी और राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया था।

इसके बाद विभिन्न प्रांतों के दौरे पर थे। करीब एक पखवाड़े बाद सोमवार को जब वह पहुंचे तो उनका संतों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में अब कोई रोड़ा नहीं है, अति शीघ्र रामलला टेंट से आजाद होंगे। अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर अलौकिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें