श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में रविवार को संतोषजनक सुधार हुआ है। उन्हें क्रिटिकल केयर चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को यहां भर्ती कराया गया था। उन्हें क्रिटिकल कंडीशन में आईसीयू में रखा गया। जांच के दौरान पैरों में थ्रांबोसिस पाई गई। ऑपरेशन के बाद खून के थक्के को निकाल दिया गया है। इससे फेफड़े से जुड़ी समस्या में सुधार हुआ, लेकिन अभी उनकी लगातार डायलिसिस हो रही है। गुर्दों के काम नहीं करने से बुधवार को भी डायलिसिस की गई। फिलहाल अभी हालत स्थिर बनी हुई है। वह पूरी तरह से डायलिसिस के सहारे हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रहे हैं।