फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस मामले में महंत नृत्यगोपाल दास व चंपत राय ने दर्ज करवाया बयान

Tue, 07 Jul 2020 05:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोर्ट पहुंचे महंत नृत्यगोपाल दास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सीबीआई कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


बयान दर्ज करने के बाद बाहर आते वक्त उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। हालांकि, कोर्ट में दिए गए अपने बयान में उन्होंने यह कहा कि उन्हें जानबूझकर राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है।
विज्ञापन


महंत नृत्यगोपाल दास अस्वस्थ हैं इसलिए उन्हें व्हील चेयर पर कोर्ट लाया गया। उनके हाथ में पट्टी बंधी थी।

बता दें कि लखनऊ की विशेष सीबीआई कोर्ट में अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें