लखनऊ। महामना मालवीय मिशन विवेक खंड, गोमतीनगर की ओर से भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कर रहे मिशन के संरक्षक प्रभु नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि मालवीय के समान व्यक्तित्व का अभी तक जन्म नहीं हुआ।
मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय चिंतक एवं विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महामना का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज व शिक्षा के उत्थान में समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देते हैं। कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत कर्म प्रधान देश रहा है न कि जाति प्रधान।
मिशन के वरिष्ठ सदस्य आरएन वर्मा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मिशन के प्रचार सचिव वीपी श्रीवास्तव एवं संगठन सचिव प्रदीप मिश्रा की ओर से वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को शील्ड दी गई।
अवसर पर कक्षा दो की छात्रा को श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पुष्