फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से एलएचबी बोगियों के साथ दौड़ेगी महामना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस में शनिवार से अत्याधुनिक लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगेंगे। इससे यात्रियों का सफर और सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 22417/18 वाराणसी जंक्शन-नई दिल्ली वाराणसी जंक्शन महामना एक्सप्रेस को रैक उच्चीकृत कर एलएचबी कोचों के साथ चलाया जाएगा। बोगियों की संख्या भी बढ़ाकर 22 कर दी गई हैं। इसमें आठ स्लीपर, चार थर्ड एसी, एक फर्स्ट एसी, दो सेकेंड एसी, चार जनरल व एक-एक पैंट्रीकार व लगेजयान रहेगा। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन वाया गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी चलती है। एलएचबी रैक होने से ट्रेन हादसा होने पर जानमाल का नुकसान कम होता है। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें