फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : आलमबाग से 305 रुपये में पहुंचें प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग बस टर्मिनल से प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए नई बस सेवा शुक्रवार को शुरू की गई। यह साधारण बस 305 रुपये में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाएगी।



शुक्रवार को परिवहन निगम प्रशासन ने नई बस का उद्घाटन महाकुंभ के लिए किया। चारबाग डिपो की यह बस आलमबाग टर्मिनल से शुरू हुई। हिंदनगर की पार्षद नेहा सौरभ सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस आलमबाग टर्मिनल से रोज दोपहर 12 बजे चलकर शाम पांच बजे प्रयागराज महाकुंभ पहुंचेगी। लखनऊ से प्रयागराज के बीच करीब 205 किमी. की दूरी के लिए यात्रियों को 305 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से महाकुंभ के लिए 50 बसें लखनऊ को मिली हैं। प्रयागराज के लिए साधारण बसें चलाई जा रही हैं। एसी बसों की जानकारी, यात्री पूछताछ केंद्र से लेकर महाकुंभ के लिए एडवांस या तत्काल में सीटें बुक कर सकते हैं। उद्घाटन के दौरान आलमबाग बस अड्डे के एआरएम राजेश सिंह, मधु श्रीवास्तव, सावित्री देवी, नगर सदस्य आरएसएस अमित पांडेय, संयोजक हिंद नगर वार्ड, निखिल तिवारी गुरमीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें