फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाकुंभ ने डिपो को किया मालामाल

Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महाकुंभ में श्रद्धालुओं का लाने और ले जाने में लगीं रोडवेज की बसों से डिपो की आमदनी औसतन तीन से चार लाख रुपये तक बढ़ी है। डिपो को किसी दिन 20 लाख तो किसी दिन 28 लाख रुपये की आय हो रही है। अब सहालग शुरू होने के बाद डिपो की आय में और इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


रायबरेली डिपो की 91 बसों को महाकुंभ मेला में लगाया गया है। इसमें 60 बसों का नियमित संचालन पिछले एक माह से हो रहा है। महाकुंभ शुरू होने से पहले डिपो की रोजाना आय 17-18 लाख थी, लेकिन महाकुंभ के पहले शाही स्नान के साथ ही रोजाना आय 20 लाख के पार हो गई। किसी-किसी दिन तो 28 लाख रुपये से अधिक की आय हुई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की टीम महाकुंभ के लिए फाफामऊ में बने डिपो में यात्रियों को बेेहतर सुविधाएं देने का काम कर रही है।
विज्ञापन



सात दिन में डिपो की आय
दिनांक आय लाख में
6 फरवरी 22.17
7 फरवरी 21.73
8 फरवरी 24.24
9 फरवरी 23.57
10 फरवरी 28.81
11 फरवरी 23.73
12 फरवरी 20.79
13 फरवरी 23.53

महाकुंभ के दाैरान पिछले एक माह से डिपो की आय काफी बढ़ी है। किसी-किसी दिन तो आठ लाख रुपये से भी अधिक की आय हो रही है।
दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें