फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आशियाना में बनेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-के स्थित वनस्थली पार्क जल्द मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क में तब्दील होगा। जुरासिक पार्क की तर्ज पर यहां ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, एरावत आदि के रोबोटिक मॉडल मनोरंजन करेंगे। साथ ही पंचतंत्र की कहानियों के किरदार लोगों को लुभाएंगे। बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने निरीक्षण कर नवरात्र तक पार्क खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि पीपीपी मोड पर 12 करोड़ रुपये की लागत से मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें निष्प्रयोज्य सामग्री से जिनी, ग्रिफिन, वेयर वूल्फ, मोगली आदि के 12 लाइव मॉडल बनाए जाएंगे। पार्क में वाटर बॉडी के साथ वॉच टॉवर भी बनेगा। इसके अलावा ज्योतिबा फुले जोनल पार्क में चार करोड़ रुपये की लागत से झील, डांसिंग फाउंटेन, बॉल फाउंटेन, रिंग फाउंटेन व पीकॉक फाउंटेन लगाए जाएंगे। जॉगिंग ट्रैक के पास 25 साउंड स्पीकर व थीमेटिक लाइटिंग लगवाई जाएंगी। अप्रैल में सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।


कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस

वीसी ने कानपुर रोड योजना स्थित गौतम बुद्ध पार्क-1 का भी जायजा लिया। यहां ले-आउट के मुताबिक कार्य की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था मेसर्स एफईएजी इंजीनियर्स एंड कंस्ट्रक्शन प्र. लि. के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। ठेकेदार को चेतावनी दी गई कि एक महीने में कार्य में सुधार नहीं हुआ तो अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें