फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ और विकल्प खोजिए, मैगी हो सकती है पूरी तरह बंद!

Fri, 22 May 2015 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी नूडल्स में मानक से अधिक मात्रा में लेड पाए जाने के बाद राज्य सरकार बच्चों के सेहत को लेकर बेहद सख्त हो गई है। प्रदेश में मैगी उत्पादों की नियमित जांच मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसआई) की अगुवाई में होती रहेगी ताकि मानक के अनुरूप उत्पाद नहीं होने पर उसकी बिक्री को तत्काल प्रभाव से रोका जा सके।
विज्ञापन


इस संबंध में स्टेट फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफएसडीए) की जिला इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसएफडीए आयुक्त पीके सिंह ने बताया कि बाराबंकी जिले के ईजी डे स्टोर में बेची जा रही मैगी नूडल्स के सैंपल में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) के पाए जाने की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद जांच के लिए रिफरल लैब कोलकाता भेजा गया, जिसमें एमएसजी के साथ ही लेड की मात्रा निर्धारित मानक से सात गुना अधिक पाई गई। यानी यह बच्चों के सेहत के लिए बेहद खतरनाक था।
विज्ञापन

मैगी नूडल्स की पूरी खेप को बाजार से हटवाया

इस पर एसएफडीए ने नेस्ले इंडिया को निर्देश जारी कर उससे मैगी नूडल्स के उस बैच की पूरी खेप को बाजार से हटवाया। बाद में राजधानी लखनऊ में बेची जा रही मैगी नूडल्स को विशेष अभियान के तहत जांच कराई गई।

हालांकि अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए लैब को जांच रिपोर्ट तत्काल देने का निर्देश दिया गया है।

नेस्ले इंडिया के निर्माण लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश
एफएसडीए आयुक्त ने बताया कि मैगी नूडल्स की लैब टेस्टिंग रिपोर्ट मिलने के बाद, इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया का निर्माण लाइसेंस रद्द करने के लिए केंद्रीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के इनफोर्समेंट सेल को पत्र भेजा गया। पर, अभी तक वहां से इस पर कोई जबाव नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीज किए गए मैगी नूडल्स के 1.40 लाख पैकेट

खराब गुणवत्ता के चलते आगरा में नेस्ले के मैगी नूडल्स के 1.40 लाख पैकेट सीज किए गए हैं। एफएसडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को यहां के दो प्रमुख डीलर्स के यहां छापा मारा और चार सैंपल लिए। देशभर में मैगी नूडल्स, मैगी क्लासिक, आटा नूडल्स, मैगी मसाला समेत कई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद एफडीए ने यह कार्रवाई की।

अभिहीत अधिकारी रामनरेश यादव ने बताया कि आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो डीलर्स के यहां मैगी नूडल्स की जांच कर 85 हजार और 55 हजार पैकेज सीज किया गया। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। यदि नमूनों में गड़बड़ी पाई जाती है तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तय मात्रा से सात गुना ज्यादा शीशा
गौरतलब है कि बाराबंकी के ईजी डे स्टोर से बेचे जा रहे मैगी नूडल्स के सैंपल में शीशे की मात्रा मानक से सात गुना अधिक पाई गई। यानी यह बच्चों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक था। इसे देखते हुए कंपनी ने अपने कुछ ब्रांड के बैच बाजार से वापस भी लिए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर सूबे में कई जगह जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें