फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की वालों ने मांगी दूल्हे की गाड़ी, नहीं दी तो लौटा दी बारात

Fri, 22 May 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे राजा बड़े अरमानों के साथ दुल्हनिया लेने आए थे। बारात भी धूमधाम से वधू पक्ष के दरवाजे पहुंची। इसी दौरान वधू पक्ष ने बैंड बाजा और दूल्हे की गाड़ी एक अन्य बारात में इस्तेमाल के लिए मांगा। वर पक्ष के आनाकानी करने पर वधू पक्ष ने दूल्हे पर शराबी होने का आरोप जड़ते हुए शादी से ही इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


रात भर मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में वर पक्ष पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामला कमलापुर थाना इलाके का है।

मछरेहटा के सटेलिया मजरा जेठपुरवा के रहने वाले मनोहर लाल ने बताया कि उसके बेटे अनिल का विवाह कमलापुर के बहरीमऊ निवासी रघुराज की पुत्री से 20 मई को होना तय था।
विज्ञापन


वरीक्षा व तिलक की रस्में 18 मई को हो चुकी हैं। मनोहर के मुताबिक वह निश्चित तारीख पर बेटे की बारात लेकर वधू पक्ष के दरवाजे पहुंचा। वहां जानकारी मिली की रघुराज के भाई संतोष की पुत्री का विवाह भी उसी दिन होना है। बारात भी आ चुकी थी।
विज्ञापन

गाड़ी नहीं दी तो दूल्हे को बता दिया शराबी

दोनों शादियों के लिए एक ही मंडप बनाया गया था। दूसरी बारात लेकर आए लोग रोड लाइट, बैंड-बाजा व गाड़ी नहीं लाए थे। मनोहर के मुताबिक वधू पक्ष दूसरी बारात के लिए रोड लाइट, बैंड-बाजा व गाड़ी का उपयोग करना चाहता था।

मैंने असमर्थता जताई तो रघुराज ने दूल्हे पर शराबी होने का आरोप लगाते हुए शादी से ही इन्कार कर दिया। मनोहर ने बताया कि दुल्हन के लिए वह 80 हजार रुपये के गहने व 20 हजार रुपये के कपड़े लाए थे। सारा सामान वधू पक्ष ने रख लिया।

शादी से इन्कार करने पर गहने व कपड़े मांगे तो वधू पक्ष मारपीट पर आमादा हो गया। उधर, कोई नतीजा न निकलने पर वर पक्ष गुरुवार को थाने पहुंचा और तहरीर दी।

सामाजिक सम्मान को ठेस पहुंचाने पर वधू पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया। इस पर वधू पक्ष ने गहने व कपड़े तो वापस कर दिए लेकिन शादी से इन्कार कर दिया। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के लौट आई।
राम शंकर यादव, थानाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें