फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी फिर निकली घटिया, जारी किया गया नोटिस

Sun, 03 Jan 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बेचे जा रहे कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नूडल्स के नमूने एफएसडीए लैब की जांच में घटिया (सब स्टैंडर्ड) पाए गए हैं। बीते साल दीपावली पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए एफएसडीए द्वारा संचालित अभियान के तहत 40 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन


इनमें से 15 नमूने सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं। नूडल्स के तीन उत्पाद सहित दूध के साथ और पेड़ा, खोवा, कलाकंद और सोहन पापड़ी का एक-एक नमूना जांच में फेल हो गया। जिन दुकानों से लिए गए नमूने जांच में फेल साबित हुए हैं उनके संचालकों को अब नोटिस जारी किया जाएगा। यह जानकारी जिला अभिहीत अधिकारी जेपी सिंह ने दी।

जनविश्लेषक प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में रिवर साइड मॉल गोमती नगर से लिए गए नॉर सूपी नूडल्स का मस्त मसाला, बंसल किचन हाउस अलीगंज से टॉप रेमन ओट नूडल्स और एश्वर्या कॉम्लेक्स पुरनिया चौराहा से लिया गया मैगी 2 मिनट नूडल्स में तय मानक पूरे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माताओं और विक्रेताओं को जारी किया गया नोटिस

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि तीनों ही नूडल्स में मैगी के साथ प्रयोग होने वाले मसाले में प्रयुक्त सामग्री की मात्रा तय मानक से कम थी। अब इन तीनों ही नूडल्स के निर्माताओं और विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा और एफएसडीए कोर्ट में वाद दर्ज कराया जाएगा।

संचालित अभियान के दौरान एफएसओ टीम द्वारा अमित स्वीट्स लालकुआं से लिए गए कलाकंद, श्याम बेकर्स सेक्टर एफ जानकीपुरम से पेड़ा, अमर सिंह हरदोई रोड से खोवा, ज्वाय इंटरप्राइजेज मानसनगर से लिया गया मून ब्रांड रस्क और वॉलमार्ट की मिलन ब्रांड सोहन पापड़ी का नमूना भी लैब जांच में निगेटिव (फेल) आया।

इनमें मिल्क फैट तय मानक से कम था। वहीं रस्क व सोहन पापड़ी पर बेस्ट बिफोर यूज तिथि साफ-साफ नहीं लिखी थी। बीते साल दो माह के दौरान संचालित कार्रवाई में लैब जांच को भेजे गए हरदोई रोड के नौशाद अली, काकोरी के हनीफ अली, वैलेंटिया रिटेल सेंटर सीतापुर रोड, दुग्ध कलेक्शन सेंटर बुद्धेश्वर चौराहा, वजीरगंज स्थित यादव दूध डेयरी और काकोरी की शांति डेयरी से अलग-अलग लिए गए दूध के नमूने भी लैब रिपोर्ट में मिल्क फैट की मात्र मानक से पचास फीसदी से कम पाया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें