फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, यूपी में अभी भी कहां बिक रही है ‘आपकी फेवरेट’ मैगी

Wed, 30 Sep 2015 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी में बच्चों की सेहत को खतरा पहुंचाने वाले हानिकारक रसायन की पुष्टि के बाद बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बाद भी पुराना स्टॉक चोरी-छिपे दुकानों पर बिक रहा है।
विज्ञापन


ताजा मामला लखनऊ के गोमती नगर स्थित मनोज पांडेय क्रॉसिंग नियर पुलिस स्टेशन का है जहां एक किराना दुकान से मैगी के पुराने रखे हुए स्टॉक को बच्चों की सेहत दांव पर लगाते हुए बेचा जा रहा है।

इस संबंध में एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी के बाद उक्त क्षेत्र में संचालित दुकानों पर मैगी का पुराना स्टॉक सीज करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भेज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लगी थी मैगी पर रोक

बता दें कि बीते दिनों बाराबंकी के एक स्टोर से मैगी के सैंपल लिए गए थे जिन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जांच में ये सैंपल फेल हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक मैगी के टेस्टमेकर लेड की मात्रा पाई गई थी।

ये खबर सुर्खियों में आने के बाद देशभर में मैगी के सैंपल लिए गए थे और जांच में ये सभी सैंपल फेल हो गए थे। बच्चों की सेहत को देखते हुए मैगी पर प्रतिबंध लग गया था।

देशभर के स्टोर और मॉल से मैगी के पैकेट वापस ले लिए गए थे। एफएसएसएआई ने मैगी की बिक्री पर पूरे देशभर में प्रतिबंध लगा दिया था।

13 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मैगी के पक्ष ने एक बड़ा फैसला दिया और इस पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था लेकिन भारत में अभी तक मैगी की बिक्री की अनुमति नहीं थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें