शैक्षणिक जगत की मशहूर पत्रिका एजूकेशन वर्ल्ड की ओर से सरकारी विश्वविद्यालयों की रविवार को जारी रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर केजीएमयू को 24वीं, लोहिया विधि विश्वविद्यालय को 47वीं और लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) को 51वीं रैंक हासिल हुई है।
वहीं, बीबीएयू को 103वां और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) को देश में आठवां और प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। रैंकिंग में आईआईटी और विधि विवि समेत 120 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
रैंकिंग में पहले स्थान पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू को पहला, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई को दूसरा तथा जेएनयू को तीसरा और दिल्ली विश्वविद्यालय को चौथा स्थान मिला है। पांचवें स्थान पर चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी है।
1300 नंबर और 10 मानकों के आधार पर चयन
94 से 51वें स्थान पर पहुंचा एलयू
एलयू ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। पिछली बार 94वें स्थान पर रहे एलयू को 2016 में 78, 2017 में 115, 2018 में 121वां स्थान मिला था।
रैंकिंग के लिए सरकारी विश्वविद्यालय को 10 मानकों पर अधिकतम 1300 नंबर के आधार पर परखा गया। इसमें कंपेटेंस ऑफ फैकल्टी के लिए 150, फैकल्टी वेलफेयर एंड डवलपमेंट के लिए 100, रिसर्च एंड इनोवेशन के लिए 300, करिकुलम एंड पेडागोजी के लिए 100, इंडस्ट्री इंटरफेस के लिए 100, प्लेसमेंट के लिए 100, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड फैसिलिटी के लिए 150, इंटरनेशनलिज्म के लिए 100, लीडरशिप के लिए 100 तथा प्रोग्राम की उपलब्धता के लिए 100 नंबर रखे गए थे।
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों की स्थिति
विश्वविद्यालय मिले अंक राष्ट्रीय रैंक प्रदेश की रैंक
बीएचयू 1101 8 1
एएमयू 1009 13 2
ट्रिपल आईटी इलाहाबाद 922 23 3
केजीएमयू 920 24 4
इलाहाबाद विवि 875 42 5
लोहिया विधि विवि 858 47 6
लविवि 849 51 7
इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट 820 62 8
गोरखपुर विवि 748 98 9
बीबीएयू 737 103 10
मेरठ विवि 694 116 11
राजीव गांधी नेशनल एविएशन विव 684 119 12