फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी मदरसा बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षाएं 17 से 22 फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

परीक्षाओं में प्रदेश भर से 88,892 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह 8 से 11 और दोपहर में 2 से शाम 5 बजे तक दो पाली में कराई जाएंगी। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को नकल विहीन और सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी की निगरानी में परीक्षा केंद्र तय किए जा रहे हैं। कोई भी परीक्षार्थी जमीन व दरी पर बैठकर परीक्षा नहीं देगा। इसके लिए फर्नीचर की व्यवस्था वाले मदरसों और इंटर कॉलेजों को ही केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें