फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़छाड़ के आरोपी जीजा-साले मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी जीजा-साले मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में युवती से छेड़छाड़ व मोबाइल लूटने वाले जीजा-साले को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के पीछे हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशियाना के सेक्टर एम-1 निवासी जितेंद्र कुमार रावत के पैर में गोली लगी है। इसका साला शनि गौतम है। पुलिस ने जितेंद्र को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात पीजीआई पुलिस वृंदावन सेक्टर-18 में ट्रॉमा सेंटर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी जितेंद्र बाइक से साले शनि के साथ आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र के पैर में गोली लग गई। डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। दोनों के पास से मोबाइल, तमंचा व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी वारदात

रविवार को दोनों आरोपी काम से लौट रहे थे। तभी सैनिक नगर स्थित स्पर्श अस्पताल के पास दो युवतियां पैदल जाती दिखी थीं। पीछे से पहुंचे जितेंद्र ने युवतियों से पता पूछने के बहाने बाइक रोकी थी। संदेह होने पर जब एक युवती किसी को कॉल करने लगी तो दोनों चले गए थे। कुछ देर बाद दोनों फिर लौटे थे और एक बदमाश ने कॉल कर रही युवती को पीछे से पकड़कर अश्लीलता की थी। पीड़िता की सहेली हिम्मत करके जब डंडा लेकर दौड़ी तब आरोपी युवती का मोबाइल लूट कर भाग निकले थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें