फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : बेटियों ने मारी बाजी, मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाओं रिजल्ट घोषित

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 1,62,672 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में शामिल हुए 1,14,247 विद्यार्थियों में से 93156 उत्तीर्ण और 21091 फेल हो गए।
विज्ञापन
मदरसा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की परीक्षाओं में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। कुल 49009 छात्राएं यानी 84.03 फीसदी पास हुईं जबकि 45147 (79.05 प्रतिशत) छात्र ही उत्तीर्ण हो सके। 

विज्ञापन


मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री दानिश अंसारी आजाद और मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद जावेद ने परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए। इन लोगों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 1,62,672 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में शामिल हुए 1,14,247 विद्यार्थियों में से 93156 उत्तीर्ण और 21091 फेल हो गए। परीक्षा परिणाम घोषित करने के दौरान मदरसा बोर्ड के सदस्यों के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक सी इंदुमती, संयुक्त निदेशक आरपी सिंह, उप निरदेशक राहुल गुप्ता, मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह मौजूद रहे।

इन्होंने किया टॉप 
मुंशी-मौलवी की परीक्षा में बदायूं के अरमान खान ने 93.17 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश भर में पहला और कन्नौज के मोहम्मद असलम (92.83%) ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह आलिम की परीक्षा में कानपुर नगर के मोहम्मद तसलीम (95.4%) ने पहला और कानपुर नगर की जेबा (94.8%) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कामिल की परीक्षा में मुरादाबाद की अर्शी अरशद (85.44%) ने पहले और 85.06% अंक हासिल करने वाली कन्नौज की अशफा खातून ने दूसरा स्थान मिला। वहीं फाजिल की परीक्षा में औरैया के मोहम्मद असलम (87.50%) ने पहला और गाजीपुर की बुशरा (87%) को दूसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


गणित, विज्ञान विषय के ये हैं टॉपर
मुंशी मौलवी की परीक्षा में कौशांबी की अमीरा खान ने प्रदेश भर में गणित विषय में सर्वाधिक 92% अंक और बरेली के मोनिश ने विज्ञान विषय में सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल किया। इसी तरह आलिम की परीक्षा में विज्ञान विषय में बरेली की मेहरुन्निशा को प्रदेश में सर्वाधिक 95 फीसदी अंक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें