फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: यशवर्धन के तिहरे शतक से मध्य प्रदेश मजबूत, पहले दिन मेघालय की पारी 56 रन पर सिमटी

Mon, 23 Dec 2024 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में यशवर्धन के तिहरे शतक से मध्य प्रदेश मजबूत हो गई है। पहले दिन मेघालय की पारी 56 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन
यशवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में यशवर्धन चौहान के आतिशी तिहरे शतक (278 गेंदों पर 48 चौके और तीन छक्कों की मदद से 302 रन) की बदौलत मध्य प्रदेश ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मेघालय की पहली पारी महज 56 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन


जवाब में मध्य प्रदेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 466 रन बना लिए थे। मुकाबले में मध्य प्रदेश ने टास जीतकर मेघालय को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम के गेंदबाजों यह फैसला सही साबित करते हुए मेघालय की पारी को 21.4 ओवर में महज 56 रन पर समेट दिया। 

सलामी बल्लेबाज यशवर्धन सिंह ने ठोस शुरुआत की

मध्य प्रदेश की ओर से यशवर्धन सिंह ने महज चार रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि अंजेश पाल ने तीन विकेट झटके। जवाब में मध्य प्रदेश के लिए सलामी बल्लेबाज यशवर्धन सिंह ने ठोस शुरुआत करते हुए अपना तिहारा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 218 गेंदों का सामना करते हुए 48 चौके और तीन छक्के जमाए। मध्य प्रदेश से सक्षम वर्मा ने 50 और कुशाग्र नागर ने 49 रन का योगदान दिया।

मुंबई ने पहली पारी में बनाए 223 रन

प्रतियोगिता के तहत डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 223 रन बनाकर आउट हो गई। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शीर्षक्रम के दो बल्लेबाज पांच रन के योग पर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम से अथर्व ने 45 और निचले क्रम से नीरज ने 63 रन की पारी खेलकर टीम के आंकड़े को 200 रन के पार पहुंचाया।

हैदराबाद की ओर से देव डी मेहता ने 47 पर तीन विकेट लिए, जबकि आयुष, वेद रेड़डी और नमन चौधरी दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। जवाब में हैदराबाद ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 25 रन पर शीर्षक्रम के तीन विकेट खो दिए। ये तीनों विकेट मुंबई के कार्तिक कुमार ने अपनी झोली में डाले।

आंध्र प्रदेश ने छह विकेट पर 232 रन बनाए

प्रतियोगिता के तहत अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन आंध्र प्रदेश ने केरल के खिलाफ छह विकेट खोकर 232 रन बनाए। टीम को 26 रन के योग पर पहला (श्यामू दत्ता-26) और 27 रन के योग पर दूसरा (के भानू साई- 0) दूसरा झटका लगा। 

विज्ञापन


इसके बाद जी देव प्रमोद (45), टी हर्षा साई (53) और फिर रोहन गनपति (73) ने उपयोगी पारियां खेलते हुए आंध्र की पारी को संभाला। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने छह विकेट खोकर 232 रन बना लिए। केरल की ओर से देवगिरी, अब्दुल, थामस मैथ्यू और अर्जुन एस हरी को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें