नगराम के घोडसारा गांव में चौपाल का आयोजन।
नगराम। मिशन शक्ति अभियान के तहत घोड़सारा गांव स्थित पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस ने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर होने वाले अपराध, दहेज प्रताड़ना, साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संकट के समय 1090, 1076, 112 हेल्पलाइन नंबर डायल कर सहायता ली जा सकती है। सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। इस मौके पर उप निरीक्षक, अनुज कुमार, उप निरीक्षक हिमांशु पांडेय, हरदोईया चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी स्वाती सिंह, रश्मि देवी, आरक्षी संजय, सूरज व ग्रामीण उपस्थित रहे।