फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 16 दिन दौड़ाया, फिर दर्ज की एफआईआर

Thu, 27 Aug 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। एक युवती ने बाराबंकी के फतेहपुर निवासी रेहान पर यौन शोषण, गर्भपात कराने और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया है। युवती 16 दिनों तक थाने के चक्कर काटती रही पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। बुधवार को युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह मोहनलालगंज के एक गांव में रेहान से मिली थी। रेहान ने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। इसके बाद तीन माह का गर्भपात करा दिया।बाद में आरोपी ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कही। विरोध करने पर रेहान ने उसे मारापीटा। युवती का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद मोहनलालगंज पुलिस मामले को टालती रही। 16 दिनों तक थाने के चक्कर काटने के उसने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाकर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई। जांच में दोनों के बीच दोस्ती और साथ रहने की बात सामने आई है। आरोपी रेहान सूरत में एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें