मोहर्रम पर 1 से 12 तारीख तक आयोजन होते हैं। 10 दिन का विशेष अवकाश मोहर्रम के साथ जोड़ने की व्यवस्था से आयोजन आसानी से हो जाते थे।
इनके समाप्त होने से तमाम परेशानियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि 2015 की अवकाश तालिका में 98 दिन का अवकाश है। इसका अनुसरण करने से 10 दिन का विशेष अवकाश तथा वार्षिक अवकाश का समायोजन हो सकता है।