फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में वक्फ संपत्ति पर चल रहे मदरसों को बंद करने का आदेश, रिजवी बोले- यहां बनाए जा रहे जेहादी

Sat, 20 Jul 2019 04:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वक्फ बोर्ड की जमीनों पर चल रहे सभी प्राथमिक मदरसों चाहे वो मान्यता प्राप्त हों या न हों को बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बयान जारी कर कहा कि, इन मदरसों में बच्चों को जेहादी बनाया जा रहा है। यहां पर आतंकी अबू बक्र, आतंकी उमर व आतंकी जाकिर नाईक की विचारधारा को पढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मदरसों को बंद करने का प्रस्ताव शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की तरफ से भारत सरकार को भी भेजा जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश के मुस्लिम बच्चों के एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ में लैपटॉप हो। ये तभी हो सकता है जब बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा मिले और वो दीनी तालीम अपने माता-पिता की देखरेख में प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें