फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए डिफेंस और उर्दू की परीक्षा 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि प्रशासन ने शुक्रवार को पीजी के कई कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार एमए डिफेंस स्टडीज पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 19 से 27 अप्रैल तक होंगी। वहीं एमएससी फिजिक्स पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 से 29 अप्रैल के बीच सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी।
विज्ञापन

एमए उर्दू पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से 29 अप्रैल तक सुबह 9 से दोपहर 12 बजे, एमए लिंग्विस्टिक पहले सेमेस्टर न्यू कोर्स की नियमित, छूटे छात्रों, इंप्रूवमेंट, बैक पेपर की परीक्षाएं 19 से 29 अप्रैल के बीच होंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एमकॉम पहले सेमेस्टर रेग्युलर सीबीसीएस की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट, छूटे छात्रों की परीक्षा 19 से 29 अप्रैल के बीच दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
एमए अरेबिक, अरब कल्चर एंड सिविलाइजेशन पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 23 अप्रैल तक सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षा 21 से 29 अप्रैल तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड है। छात्रों का सुझाव दिया गया है कि वे बैग, मोबाइल आदि लेकर परीक्षा देने न आएं।
विज्ञापन

20 तक भरें वार्षिक परीक्षा फॉर्म
लविवि प्रशासन के अनुसार विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीकॉम तृतीय वर्ष व बीएएमएस, बीयूएमएस, एमडी व बीवीए, बीएफए, बीपीए, एमवीए, बीईएलएलएड की वार्षिक परीक्षा 2022 के फॉर्म के ऑनलाइन 20 अप्रैल तक भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार बैक पेपर, इंप्रूवमेंट, इक्जंप्टेड छात्र ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमाकर परीक्षा फार्म, शुल्क रसीद संबंधित डीन/हेड कार्यालय में 20 अप्रैल तक जमा कर दें। विभाग परीक्षा फॉर्म की सूची 23 अप्रैल तक परीक्षा विभाग में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें