फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआईआरएफ रैंकिंग में लविवि के विधि संकाय को मिला 25वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि के विधि संकाय ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) में शानदार प्रदर्शन किया है। संकाय ने रैंकिंग में सुधार करते हुए देश भर के सरकारी विधि महाविद्यालयों में 25वां स्थान हासिल किया है। गतवर्ष विवि ने इस रैंकिंग में 32वां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा, रैंकिंग में सुधार उच्च गुणवत्ता वाली विधि शिक्षा, शोध-आधारित शिक्षण और नवीन शिक्षण विधियों के प्रति निरंतर प्रयासों का परिणाम है। विधि संकाय ने पाठ्यक्रम, बुनियादी ढांचे और छात्र सहभागिता को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया है।
डीन प्रो. बीडी सिंह ने कहा, संकाय कानूनी अनुसंधान में सक्रिय योगदान दे रहा है, और हम लखनऊ विवि के विधि संकाय को भारत में विधि शिक्षा के प्रमुख संस्थानों में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानिए आईआईआरएफ को
इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन करने वाली एक प्रतिष्ठित रैंकिंग प्रणाली है। यह रैंकिंग प्रणाली एजुकेशन पोस्ट के माध्यम से शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के सहयोग से विकसित की जाती है। इससे पारदर्शी और डेटा आधारित मूल्यांकन सुनिश्चित हो पाता है। विधि महाविद्यालयों की रैंकिंग सात प्रमुख मानकों पर आधारित होती है, जिसमें शिक्षण एवं अधिगम संसाधन, अनुसंधान एवं नवाचार, उद्योग इंटरफेस एवं प्लेसमेंट आदि शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें