फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रशिक्षु रेलवे अधिकारी पढ़ेंगे वैदिक साहित्य

विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र में वैदिक साहित्य, उपनिषद, वेद और उपवेद की जानकारियां प्रशिक्षु रेलवे अफसरों को दी जाएंगी। केंद्र में इससे संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन




केंद्र से संस्थान के संकाय सदस्य, स्टाफ एवं प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु अधिकारी लाभान्वित होंगे। केंद्र को बढ़ावा देने के लिए सभी कक्षाओं, भवनों के नामकरण भी भारतीय विद्वानों के नाम पर समर्पित किए गए हैं। इरिटम के प्रो. कृष्णा तिवारी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय ज्ञान प्रणाली की स्थापना अक्तूबर 2020 में की थी। इसका उद्देश्य शिक्षा, दर्शन, विज्ञान, कला, संस्कृति, और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित भारत के प्राचीन ज्ञान को पीढ़ियों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें