फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओमान, मलयेशिया के विवि के साथ कोर्स शुरू करेगा लविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलयेशिया और ओमान के विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर लखनऊ विवि शैक्षिक कार्यक्रम शुरू करेगा। इससे दोनों देशों के विद्यार्थी एक-दूसरे के यहां अध्ययन कर पाएंगे।
विज्ञापन




शिक्षकों को भी शोध कार्य करने का मौका मिलेगा। इसे लेकर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने गोवा में आयोजित क्यू एस इंडिया समिट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में ओमान के सोहर विवि और मैनेजमेंट एंड साइंस यूनिवर्सिटी, सेलंगोर मलयेशिया के साथ एमओयू किया।

कुलपति ने बताया कि दोनों देशों के साथ ट्विनिंग, जॉइंट और डुअल डिग्री कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी है। हमारा प्रयास है कि लविवि की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बने। इसके लिए लगातार विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया जा रहा है।
विज्ञापन




सोहर विवि और मैनेजमेंट एंड साइंस यूनिवर्सिटी के साथ हुए एमओयू से लविवि के अर्थशास्त्र, प्रबंधन, जैव रसायन और रिन्यूबल एनर्जी से जुड़े पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

लविवि प्रतिनिधिमंडल जाएगा ओमान

प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि सोहर विश्वविद्यालय के साथ संबंधों को विस्तार देने के लिए जल्द लखनऊ विवि के शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल ओमान के लिए रवाना होगा। वहां दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक एक-दूसरे से समन्वय कर आगे की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें