लखनऊ। लखनऊ विवि में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) में हुआ है। सभी अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं।
प्लेसमेंट सेल के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि एनपीसीएल की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई। चयनित छात्रों में आभा कुमारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह व सात्विक यादव हैं। इन्हें मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल पद पर सात लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बधाई दी।
88 युवाओं का नौकरी के लिए चयन
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें रायल इन फील्ड, भगवती प्रोडक्ट्स, सुजकी मोटर्स आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान के मुताबिक, रोजगार मेले में कंपनियों ने 88 छात्रों का चयन किया है। इन्हें हर माह 10 हजार से 20 हजार रुपये मिलेंगे। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।