फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : एलएलबी में लागू होंगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विधि शिक्षा के क्षेत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। विवि ने एलएलबी तीन और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों को लागू करने की आधिकारिक घोषणा की है। इसके अंतर्गत जो छात्र एलएलबी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, वे भी नई शिक्षा नीति के दायरे में आएंगे और इसके नीतिगत लाभ पाने वाले प्रथम बैच के भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन

लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दी गई व्यवस्था के अनुसार, परीक्षा परिणामों के परिप्रेक्ष्य में निर्णय लिया गया है कि एलएलबी तीन और एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के सभी छात्रों को विषम से सम सेमेस्टर में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। इस कदम से विधि संकाय के सैकड़ों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी और शैक्षणिक सत्र भी नियमित बना रहेगा।

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि यह निर्णय वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही पूर्णतः प्रभावी माना जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि शिक्षा को आधुनिक वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालना और छात्रों के शैक्षणिक मार्ग को सुलभ बनाना समय की सबसे बड़ी मांग थी।
विज्ञापन






छात्रों का भविष्य होगा उज्ज्वल

कुलपति प्रो. जेपी सैनी का कहना है कि एनईपी के तहत विषम से सम सेमेस्टर में प्रमोशन की व्यवस्था से छात्रों को राहत मिलेगी। वर्तमान सत्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों का भविष्य इस नीति के आने से और उज्ज्वल, सुरक्षित व बहुआयामी होगा। विधि संकाय और संबंधित विभागाध्यक्षों को पाठ्यक्रम व प्रमोशन नियमावली की संरचना को तत्काल अंतिम रूप देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को आगे किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें