फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : बीफार्मा के 12 छात्रों को मिला ऑफर लेटर

विज्ञापन
ऑफर लेटर दिखाते एकेटीयू के छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बुधवार को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से दवा कंपनी मैक्लियॉड फार्मा स्यूटिकल्स ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें फॉर्मेसी विभाग के बीफार्मा अंतिम वर्ष के 45 छात्रों ने हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों की परीक्षा के बाद इनमें से 12 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया। इन्हें कंपनी ने ऑफर लेटर भी दे दिया।
विज्ञापन

कैंपस ड्राइव में कंपनी की एचआर टीम और विशेषज्ञों ने छात्रों को परखा। लिखित परीक्षा के साथ साक्षात्कार लिया। चयनितों को कंपनी प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल में काम करने का अवसर देगी। छात्रों को तीन लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बधाई दी है। आयोजन के दौरान डॉ. आकाश वेद, डॉ. जयवीर सिंह, अंजलि सिंह, प्रिया आर्या, शिशिर द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें