फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रियाल का लालच देकर दुकानदार के दो लाख रुपये लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज के बासमंडी में चूड़ी दुकानदार गुल्लू सोनकर को रियाल देने का लालच देकर दो टप्पेबाज उनके दो लाख रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित ने वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निशातगंज निवासी गुल्लू ने बताया कि 14 नवंबर को उनकी दुकान पर एक युवक आया। उसने बताया कि वह कूड़ा बीनता है। उसे कूड़े में रियाल के कई नोट मिले है। उसने इनके बदले भारतीय रुपये मांगे। झांसे में आए गुल्लू ने पहले दो नोट लिए। जांच में नोट सही पाए जाने पर 15 को बाकी नोट लेकर आने की बात कही। दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

गुल्लू सोनकर का आरोप है कि वह अगले दिन बांसमंडी पर रियाल लेने पहुंचे तो ठग और उसका साथी मिला। आरोपियों ने लाल कपड़े में लपेटा एक बंडल दिया। जब तक वह इसे खोलते ठग उनसे दो लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। गुल्लू ने बंडल खोला तो उसमें कागज के टुकड़े थे। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें