- रिवर बैंक कॉलोनी में 251 मकान व 18 दुकानें हैं। विवाद कोर्ट में है, जिस कारण पुराना ही किराया जमा हो रहा है।
- बादशाह नगर में 22 में से 12 दुकानों का ही किराया जमा किया जा रहा है।
- आलमबाग में मौनी बाबा मंदिर के पास 26 दुकानें हैं, लेकिन किराया 12 का ही जमा हो रहा है।
- अमीनाबाद के फल बाजार में 58 दुकानों में से 46 का ही किराया मिल रहा।
- त्रिलोक नाथ रोड की सभी 21 दुकानें नया किराया दे रही हैं।
- कैलाश कुंज में आठ दुकानें हैं, लेकिन किराया एक से ही मिल रहा है।
- भोपाल हाउस में 33 में से 10 दुकानों का ही किराया जमा हो रहा है।
- तुलसीदास मार्ग पर 28 मकान में 18 ने जमा किया किराया। 102 दुकानों में से 40 ने ही दिया किराया।
- तालकटोरा रोड आलमबाग में 331 में से 13 दुकानें ही जमा कर रही हैं किराया।
- गड़बड़झाला मार्केट में 209 दुकानें हैं, पर किराया 192 का ही जमा हो रहा।
सदन के निर्णय पर लेंगे किराया
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सदन ने किराया कम करने का प्रस्ताव पास नहीं किया है। पहले भी कमेटी ने किराया संशोधित किया था। सदन के निर्णय के आधार पर किराया जमा कराया जाएगा।