फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल में चमकीं लखनऊ की पंखुड़ी

विज्ञापन
राजधानी की पंखुड़ी बनीं मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल फर्स्ट रनर अप।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की पंखुड़ी श्रीवास्तव ने चार्मिंग मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर शहर का मान बढ़ाया है। गुरुग्राम में बीते दिनों हुए इस प्रतियोगिता में नौ माह के बच्चे की मां पंखुड़ी ने दुनिया के विभिन्न देशों से आई विवाहित प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुति को निर्णायकों ने सराहा।
विज्ञापन


विकासनगर निवासी पंखुड़ी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई विकासनगर के सेंट फिडेलिस से की है। इसके बाद बीबीए तक की पढ़ाई नेशनल पीजी काॅलेज से की। एमबीए करने के बाद वह फिलहाल बंगलूरू में हैं। उनके पिता पुनीत श्रीवास्तव व माता अनुराधा श्रीवास्तव ने इस उपलिब्ध का श्रेय ईश्वर को दिया। पंखुड़ी ने कहा कि यह सम्मान उन सभी माताओं को समर्पित है, जो परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को भी साकार करना चाहती हैं। कहा कि मातृत्व ने उन्हें पहले से अधिक मजबूत व धैर्यवान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें