फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य तैराकी चैंपियनशिप में लखनऊ का शानदार आगाज

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक
विज्ञापन
लखनऊ। मेजबान लखनऊ के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40वीं सब जूनियर व 55वीं जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन 10 पदक अपने नाम किए। शहर और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में बृहस्पतिवार से शुरू हुई इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में शिवेंद्र यादव ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (ग्रुप-3) पुरुष वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के मानस सिंह ने 100 मीटर बटरफ्लाई (ग्रुप-4) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले और 100 मीटर बटरफ्लाई (ग्रुप-4) में लखनऊ की परी तिवारी ने दो रजत पदक जीतते हुए शहर का मान बढ़ाया। फियोना अबीर सिंह ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल, सांची तिवारी ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। स्पोर्ट्स हॉस्टल के मानस सिंह ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल और दिव्या चौहान ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल (ग्रुप-4) में कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया।
इसके अलावा अन्य जिलों के तैराकों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर यूपी रोइंग एसोसिएशन के मानद सचिव सुधीर शर्मा और यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल सहित कई खेल प्रशासक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 42वीं सब-जूनियर और 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते तैराक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें