फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की हार ने तोड़ा एलएसजी फैंस का दिल

विज्ञापन
फोटो-अर्जुन साहूलखनऊ इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच मे जी
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब देखने को मिला। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी भी क्रिकेट प्रेमियों के जुनून को कम नहीं कर सकी। मौका था लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले का। इस मैच को देखने यूपी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात से भी बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। इकाना में क्रिकेट का जुनून तो उमड़ा, लेकिन लखनऊ की हार से फैंस का दिल भी टूट गया। बीच के ओवरों में एलएसजी की धीमी बल्लेबाजी ने किया मायूस
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम की मिश्रित मिट्टी वाली पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स ने तेज शुरुआत की। छह ओवर में दो विकेट पर 60 रन बनाकर टीम ने बड़े स्कोर की आस जगाई, लेकिन बदोनी के आउट होने के बाद एलएसजी की रनगति धीमी पड़ गई। 31 गेंदों तक एक भी चौका नहीं लगा। निकोलस पूरन ने 14वें ओवर में राशिद खान पर दो छक्के जड़े और रन गति बढ़ाने के प्रयास में अगले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन गए। आखिरी पांच ओवरों में एलएसजी के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने 54 रन जोड़कर स्कोर को 164 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें