फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के अबू हुबैदा ने आयरिश ओपन पैरा बैडमिंटन में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अबू हुबैदा आयरिश ओपन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने यह सफलता मिश्रित युगल वर्ग में साथी पल्लवी कालुवेहल्ली एम के साथ हासिल की।
विज्ञापन

डबलिन में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की विश्व नंबर तीन जोड़ी को 21-17, 21-17 से पराजित किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका सामना हमवतन विश्व नंबर-दो भारतीय जोड़ी प्रेम आले और अल्फिया जेम्स से हुआ।
अबू हुबैदा और पल्लवी ने पूरे मुकाबले में शानदार संघर्ष किया। हालांकि, विपक्षी भारतीय जोड़ी ने 21-08, 21-15 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के चीफ कोच गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन

खन्ना ने अबू हुबैदा और पल्लवी के प्रदर्शन
की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें