फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दर्शकों के लिए सोमवार को भी खुलेगा चिड़ियाघर, आज से इन तीन अस्पतालों में जांच करेंगे सोनोलॉजिस्ट

Mon, 05 Jan 2026 08:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ का चिड़िया घर सोमवार को भी दर्शकों के लिए खुला रहेगा। वहीं, शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में सोमवार से अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो जाएंगे। तीनों अस्पतालों में सोमवार से विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Lucknow Zoo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ चिड़ियाघर इस सोमवार यानी पांच जनवरी को भी दर्शकोें के लिए खुला रहेगा। स्कूलों से बच्चों की छुट्टी और दर्शकों की मांग पर चिड़ियाघर निदेशक अदिति शर्मा ने यह फैसला लिया है। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नए साल के तहत बीते चार दिनों में 38 हजार से अधिक दर्शकों ने चिड़ियााघर का भ्रमण किया। इनमें 1 जनवरी को सर्वाधिक 24 हजार दर्शकों ने चिड़ियाघर को अपना समय दिया।

विज्ञापन


आज से तीनों अस्पतालों में जांच करेंगे सोनोलॉजिस्ट
लखनऊ शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों बीआरडी महानगर, आलमबाग चंदरनगर 50 बेड और ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो जाएंगे। अपर निदेशक ने छह दिन पहले तीन सोनोलॉजिस्ट को यहां से संबद्ध किया था। विभाग से रिलीव न होने की वजह से वह जांच के लिए नहीं जा पा रहे थे। अब इन्हें रिलीव कर दिया गया है। एडी का कहना है कि तीनों अस्पतालों में सोमवार से विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

तीनों अस्पतालों में सोनोलॉजिस्ट न होने से कई माह से अल्ट्रासाउंड बंद था। इससेे गर्भवती व मरीजों को निजी या फिर दूसरे केंद्र जाना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने 30 दिसंबर को आदेश जारी करके तीनों अस्पतालों में एक-एक सोनोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी थी।
विज्ञापन


इसमें बीकेटी साढ़ामऊ के रामसागर मिश्र संयुक्त अस्पताल में कार्यरत सोनोलॉजिस्ट डॉ. रियाजुद्दीन को बीआरडी महानगर अस्पताल, महानगर के पीएसी 35वीं वाहिनी में तैनात डॉ. शशिकांत को आलमबाग चंदरनगर स्थित 50 बेड संयुक्त अस्पताल और काकोरी सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी मिश्रा को ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल से संबद्ध किया था। इन्हें इन अस्पतालों में सप्ताह में तीन दिन सेवा देने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें