फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जू: सर्दियों में बदला जानवरों का खानपान, बढ़ाई गई गुड़ की मात्रा, कुछ जानवरों का भोजन होगा बंद

Thu, 05 Dec 2024 09:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Animals in Lucknow Zoo: सर्दी आते ही लखनऊ चिड़ियाघर के जानवरों का खानपान बदल गया है। कुछ जानवरों को तो अब बहुत कम भोजन दिया जाएगा। ऐसा उनकी प्रकृति को देखते हुए किया जाता है। 
विज्ञापन
लखनऊ चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी में दो महीने तक चिड़ियाघर के मगरमच्छ, घड़ियाल व सांप उपवास पर रहेंगे। इस दौरान उन्हें भोजन नहीं दिया जाएगा। अन्य जानवरों के खाने में सरसों की खरी, मूंगफली का छिलका, गुड़, अंडा व तेल की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


दिसंबर माह में सर्दी बढ़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए चिड़ियाघर के जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। पशु चिकित्सकों के मुताबिक, परिसर में एक हजार से अधिक जानवर रहते हैं। सभी की खुराक अलग-अलग है। चिड़ियाघर की निदेशक अदिति सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में जानवरों की खुराक में बदलाव होता है।

तापमान गिरने पर सुस्त अवस्था में रहते हैं जानवर
मगरमच्छ, घड़ियाल व सांप ऐसे जंतु हैं सर्दी में जिन्हें नाम मात्र आहार दिया जाता है। मगरमच्छ व घड़ियाल तापमान गिरने पर सुस्त हो जाते हैं। साथ ही भोजन करना भी बंद कर देते हैं। सर्दी के समय गैस्ट्रोलिथ नामक छोटे-छोटे पत्थर निगलते रहते हैं। ये पत्थर उनके पेट के पहले भाग में रहता है। सुस्त होने की अवस्था में उसी माध्यम से ऊर्जा का संचार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें