फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गुलजार होगा ‘जंबो का बाड़ा’

Mon, 06 Jan 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी के जाने के बाद से खाली पड़ा जंबो का बाड़ा फिर से गुलजार होने जा रहा है, लेकिन जंबो हाथी से नहीं बल्कि जंबो पक्षी शुतुरमुर्ग से।
विज्ञापन


जी हां, लखनऊ चिड़ियाघर प्रशासन जल्द ही इसे लाने की तैयारी में है। इस दुर्लभ पक्षी को सुमित हाथी के बाड़े में रखने की तैयारी है, जहां फिलहाल सारस रह रहे हैं।

इसके अलावा जू प्रशासन की नजर मछली घर के पास खाली पड़ा बाड़ा, ऐमू का बाड़ा और सांभर बाड़े पर भी हैं। दिसंबर में गुजरात विजिट के दौरान टीम ने शक्करबाग जू में पल रहे एकमात्र शुतुरमुर्ग जोड़े पर जू अधिकारियों से बात भी की, लेकिन एक जोड़ा होने के चलते बात नहीं बनी।
विज्ञापन


अब आला अधिकारियों ने दक्षिण के एक संस्थान से शुतुरमुर्ग लाने का प्लान तैयार किया है। प्रशासन फरवरी-मार्च में जोड़ा लाने की सोच रहा है।

इसके लिए जल्द ही जू प्रशासन अपनी पसंद के बाड़ों में कई तकनीकी फेरबदल कर उन्हें शुतुरमुर्ग के लिए तैयार करना शुरू करेगा। इसके लिए जू चिकित्सकों की राय भी ली जाएगा।
कल से नई नावों से होगी सैरनई सजीली नावों के साथ मंगलवार से जू के नवनिर्मित बोटिंग पांड में दर्शक बोटिंग का लुत्फ ले सकेंगे। एक जनवरी से शुरू हुए बोटिंग पांड में अब तक महज तीन पुरानी नावें ही चल रही थी, लेकिन मंगलवार से इसमें और नई नावें भी जुड़ेंगी।
विज्ञापन


संचालकों ने बताया कि इसके लिए कुछ नई नावें मंगाई गई है, जो सोमवार तक आ जाएंगी।

उधर, रविवार को एक बार फिर सुहावने मौसम में उमड़ी दर्शकों की जबरदस्त भीड़ के चलते सुबह के बाद दिन भर बोटिंग नहीं की जा सकी। भारी तादाद में जुटे दर्शकों की खचाखच भीड़ के चलते यहां ऐसा किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें